योग व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी- मंजू चंदेल

रामू बाजपेयी पाली
———————————————-

हरदोई|पाली के शंकर लाल विद्या मंदिर जूoहाo स्कूल में आज पतंजलि की जिला महिला महांमत्री हरदोई ने एक कार्यक्रम के जरिये योग की बहुत व्यापक जानकारी लोगो तक पहुचाई। उन्होंने योग के लाभ के बारे में लोगों को बताया तथा लोगो से नित्य योग करने की अपील की ।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान समिति के उप जिला प्रभारी राजीव सिंह चंदेल एडवोकेट ने लोगों को योग से रोगों के निवारण के अचूक उपाय बताए।

इस कार्यक्रम में पाली की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश चंद्र बाजपेयी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष अवस्थी, संतोष दीक्षित,रामू बाजपेयी, शिवम तिवारी,पवन अवस्थी, राहुल कुशवाहा, प्रदीप अवस्थी,विशाल बाजपेई, कुलदीप त्रिवेदी,जयप्रकाश,अजय त्रिवेदी, के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।