तीन सौ बीपीएल परिवारों ने बिजली कनेक्शन के आवेदन किये

                थाना परिसर में रविवार को सौभाग्य योजना का सुभारम्भ किया गया।इस योजना के तहत निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देने के लिए क्षेत्रीय भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने  शिविर का उद्घाटन किया। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यायन करने वाले बीपीएल परिवारों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिए गए।
               कस्बे के थाना परिसर में क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना के तहत बिद्युत शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस मौके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री सिंह ने योजना के बारे में कहा इस योजना मे सभी गरीव परिवारो मुफ्त विद्युत कनेक्सन दिए जाएगे।यह सरकार का लक्ष्य है सभी ग्रामीणो को भर पूर बिजली मिलेगी । इस के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।उनकी सरकार गरीवो का जीवन स्तर सभालने की पूरी कोशिस कर रही है।शिविर में लगभग तीन सौ लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए अपने अपने आवेदन किये।इस मौके पर अधिशाषी अभियंता ए के सिंह,अवर अभियंता रजनीकांत रावत,मोहम्मद अली,अतुल बाजपेयी,प्रभारी निरीक्षक ब्रजेन्द्र नाथ शुक्ल मौजूद रहे।