मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ‘पी0ए0सी0 दिवस समारोह-2017’ के दौरान लॉस एंजिल्स (यू0एस0ए0) में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पी0ए0सी0 के प्लाटून कमाण्डर श्री चन्द्रहास कुशवाहा द्वारा स्वर्ण/रजत/कांस्य पदक प्राप्त किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया ।
35वीं वाहिनी पी0ए0सी0, लखनऊ में आयोजित ‘पी0ए0सी0 दिवस समारोह-2017’ के दौरान मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूद रहे । पीएसी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पीएसी जवानों के शौर्य और पराक्रम की सराहना की और सभी को हार्दिक बधाई दी । मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि पीएसी बल हमेशा की तरह आगे भी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करेगा । पी0ए0सी0 ने 69 वर्ष के अपने गौरवशाली इतिहास के दौरान कई दुरूह एवं चुनौतीपूर्ण अवसरों पर अपनी बहुत महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं । प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पी0ए0सी0 की महत्वपूर्ण भूमिका स्वतः सिद्ध हैं । अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की चैकसी, घुसपैठियों की रोकथाम, उग्रवाद एवं नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान, विधि-व्यवस्था स्थापित करने में, उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 ने अपनी निष्ठा, निष्पक्षता, व्यावसायिक दक्षता, साहस एवं वीरता के जो मापदण्ड स्थापित किए हैं, वह किसी भी सशस्त्र बल के लिए आदर्श हैं । इसके बाद मुख्यमन्त्री जी ने पीएसी दिवस समारोह के अवसर पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।