जानवर के लिए भूसा लेने गए छात्र की भूसे में दबकर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव बघियारी निवासी हरिहर का पुत्र अखिलेश 10 वर्ष जानवर के लिए छप्पर के बंगला से रविवार को लगभग 11 बजे भूसा निकालने गया। भूसा के ढेर का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया। जिसमें उसकी दबकर मौत हो गई। परिजनों ने अखिलेश के भूसा निकालकर वापस न आने पर वहां जाकर देखा की भूसा के ढेर में दबा मिला। परिजनों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। अखिलेश दो भाइयों में छोटा था।वह गांव के प्राइवेट स्कूल के कक्षा चार में पढ़ता था। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी थी ।
Related Articles
इलाहाबाद की सड़कों पर मौत का बसेरा!
June 10, 2018
0
हरपालपुर के लमकन गांव के पास कटरा-बिल्हौर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
February 6, 2018
0
छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
October 20, 2018
0