पिपरमेंट टंकी फटी 3 भाई घायल, घायलों को भेजा गया कन्नौज

हरदोई में पिपरमिंट का टैंक फटने से वहां तीन लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए कन्नौज भेजा गया । जहां से उन्हें कानपुर रिफर कर दिया गया है।
घटना हरदोई के मल्लावां कोतवाली इलाके के मल्लाहनपुरवा की है। यहां गांव के बाहर पिपरमिंट निकालने का एक टैंक स्थापित है। इसी टैंक पर मल्लाहनपुरवा थाना मल्लावां काम कर रहे जसवंत सुभाष व दीपू पुत्रगण रामचंद्र राजपूत निवासीगण ग्राम मल्लाहनपुरवा अचानक टैंक फटने से घायल हो गए। टैंक फटने से तीनों जैसे ही घायल हुए तो हड़कम्प मच गया। सभी घायलों को 108 एम्बुलेन्स से इलाज के लिए नजदीकी जनपद कन्नौज के जिला अस्पताल भेजा गया । जहां से सभी को कानपुर रिफर कर दिया गया ।