डीसीएम ने छात्रों को कुचला, तीन घायल

कछौना(हरदोई)- कोतवाली कछौना के अंतर्गत लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर गुरुवार सुबह डीसीएम चालक ने सामने से तीन छात्रो को ट्रैक्टर मार दी जिसमें से एक छात्र रजनीश पुत्र बलवंत 15 वर्ष गंभीर है व अन्य दोनों छात्रों को काफी अंदरूनी चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
        कोतवाली कछौना क्षेत्र के जसवंतपुर गांव निवासी रजनीश पुत्र बलवंत (17) , अमित पुत्र देशराज (16),मोहित पुत्र सर्वेश (15)तीनों हाई स्कूल के छात्र हैं | गुरुवार सुबह ग्राम चौहान खेड़ा से ट्यूशन व (कोचिंग ) पढ़ कर अपनी-अपनी साइकिलों से अपने गांव जसवंतपुर जा रहे थे | तभी डबल नहर पुल के पास   तेज रफ्तार में हरदोई तरफ से आ रही डीसीएम नंबर यूपी 32 CM 6068 ने सामने से टक्कर मार दी |
     हादसे के बाद ही ड्राइवर व हेल्फर मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए | इस हादसे में रजनीश पुत्र बलवंत का पैर व एक हाथ टूट गया है जिसकी हालात काफी गंभीर बताई जा रही है।घायल छात्र अमित पुत्र देशराज ने अपने मोबाइल से यूपी 100 को फोन करके घटना स्थल की जानकारी दी | जहां मौके पर पहुंचकर यूपी 100 पुलिस ने घायलों को सीएससी कछौना में भर्ती कराकर पुलिस व वहां मौजूद ग्रामीणों की ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए।