हरदोई- सुरसा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । एसपी ने बताया की दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सुरसा थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी की टीम ने गैंग लीडर मोहम्मद नसीम व उसके भाई राजू उर्फ मोहम्मद यामीन को पचकोहरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। बताया कि दोनों संगठित गिरोह चलाते है और सरकारी कोटे का राशन व मिट्टी के तेल का गबन कर धन अर्जित करते है। एसपी ने बताया कि दोनों को जेल भेजा जा रहा है।