बिसौली रोड स्थित श्री 1008 दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल में आज स्वतंत्रता दिवस 2020 के मौके पर भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार बिल्सी अशोक कुमार सैनी एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ उमेन्द्र कुमार गुप्ता एवं अंतरराष्ट्रीय वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ 51 छायादार पौधे लगाकर किया गया । उसके बाद पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले नौजवानों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह बांटे गए इस मौके पर तहसीलदार अशोक कुमार सैनी ने कहा कि किसी भी शुभ अवसर पर वृक्षारोपण करना बहुत ही सराहनीय कार्य है इसलिए हम सभी को चाहिए कि किसी न किसी शुभ अवसर के मौके पर वृक्षारोपण जरूर करें ।
विशिष्ट अतिथि डॉ उमेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि “वृक्ष कबहुँ न फल भखै, नदी न संचय नीर। परमार्थ के कारने साधुन धरा शरीर ॥” अर्थात जिस प्रकार व्रत अपना फल स्वयं नहीं खाते नदी अपना जल स्वयं नहीं पीती ठीक उसी प्रकार श्रेष्ठ पुरुष साधु संत भी हमेशा ही दूसरों के कल्याण में लगे रहते हैं । प्रसिद्ध वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप ने काव्य रचनाओं के माध्यम से पेड़ पौधों से होने वाले लाभ के बारे में लोगों को अवगत कराया वहीं उनके पुत्र प्रश्य आर्य ने भी गीत के माध्यम से सभी को स्वतंत्रता दिवस एवं पेड़ पौधों के बारे में विस्तार से बताया कवि हृदय समाजसेवी विष्णु असावा ने भी काव्य पाठ कर लोगो को मन मोह लिया । समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा कि आज हमारा पर्यावरण हमारी ही गलत गतिविधियों के कारण प्रदूषित होता जा रहा है जिसको रोकने के लिए एक ही माध्यम है “वृक्षारोपण”। जल संरक्षण अभियान के जिला प्रभारी एवं पौधारोपण अभियान के नगर अध्यक्ष मोहित शर्मा उर्फ गुरू ने देश के ऊपर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद वीर सैनिकों की शहादत को नमन किया ।नगराध्यक्ष अमनदीप उपाध्याय ने जल संरक्षण अभियान में सभी का सहयोग मांगते हुए जल बचाने पर जोर दिया । जिला कोषाध्यक्ष प्रबल वार्ष्णेय ने भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को आज तक शहीद का दर्जा ना मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार से शीघ्र शहीद का दर्जा दिलाने मांग की ।
जिला प्रमुख राहुल कुमार सिंह समेत समिति के सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए बाद में तहसीलदार अशोक कुमार सैनी ने पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले नौजवानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिष्ठान वितरण की गई इस मौके पर फैजान राईन ,नीरज अग्निहोत्री, ऋषभ कृष्ण गुप्ता,मोहित शर्मा, अनुज शर्मा,राघव गुप्ता ,अमन गुप्ता,अमनदीप उपाध्याय, अखिल शर्मा,देवेश वार्ष्णेय,प्रतीक शर्मा,नईम अववासी,लोकेश राठौर,वरुण शर्मा,अंशुल शर्मा,सुधीर शर्मा,ग्रीश शर्मा,मृदुल शर्मा,मनोज कुमार,भरत कोहली,नीरज शर्मा,हरिओम शर्मा समेत कई लोग सोशल डिस्टेंसिग के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे ।