अपनी आय दुगनी करने के लिए फल-फूल की खेती के साथ पशुपालन अवश्य करें :- जिलाधिकारी

                     प्रबन्ध निदेशक उ0प्र0 भूमि सुधार निगम लखनऊ के निर्देश पर विश्व बैंक वित्त पोषित एवं उ0प्र0 भूमि सुधार निगम हरदोई की ओर से कार्यान्वित की जा रही उ0प्र0 सोडिक लैण्ड रिक्लेमेशन तृतीय परियोजना पीवाई-7 में चयनित ग्राम सेवा विकास खण्ड हरियावां में विगत 22मार्च को आयोजित किसान मेला/गोष्ठी में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि किसानों को सभी विभागों की जानकारी हेतु किसान दिवस एवं मेला व गोष्ठियों का आयोजन तहसील, ब्लाक एवं दूरस्थ गांवों में किया जायेगा जिससे किसानों एवं आम जनता को कृषि व अन्य विभागों की जानकारी उनके गांवों में ही मिल सकें।
                      जिलाधिकारी ने कहा किसान अपने क्षेत्र में होने वाले किसान दिवस एवं मेला/गोष्ठी में शतप्रतिशत प्रतिभाग करें जिससे उन्हें कृषि वैज्ञानिकों एवं अन्य विभागों के अधिकारियों से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो और वह योजनाओं को पूरा लाभ प्राप्त करें। उन्होने कहा कि किसानों को अपनी सोच बदलनी होगी और अपने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों से राय लेकर इस प्रकार खेती करें, जिसमें कम लागत में अच्छी पैदावार हो एवं उचित लाभ मिलें ।
                       श्री खरे ने कहा कि किसानों के लाभ के लिए कृषि, उद्यान, भूमि सुधार निगम,मत्स्य आदि विभागों द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है और किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक एवं कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर लाभान्वित किया जा रहा है, किसान इसका लाभ उठायें । उन्होने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की मंशानुसार किसान अपनी आय दुगनी करने के लिए खेती के साथ-साथ फल-फूल की खेती करें तथा पशु पालन अवश्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान भूमि सुधार निगम में अपना पंजीकरण करायें और केकेसी बनवाने के साथ ही अपनी फसल का बीमा जरूर करायें। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने भी किसानों से कहा कि वह खेती में अच्छे एवं उन्नतिशील बीजों का प्रयोग करें और कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लें । इस अवसर परियोजना प्रबन्धक डा0 शिवराज सिहं ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जोनल अधिकारी जितेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक गंगा भक्त सिंह, अशोक कुमार अस्थाना, नृपेन्द्र सिंह, सर्वोदय आश्रम की कुसुम जोैहरी, उप प्रबन्धक गजानन्द सिंह, राकेश गुप्ता, मूल चंद यादव, सहित अन्य निगम के अधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहें। मेले में गन्ना, मक्का,गेहूं, धान आदि में अच्छी पैदावार करने वाले किसानों को जिलाधिकारी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानितकिया। कार्यक्रम का संचालन डा0 एस0के0सिंह द्वारा किया गया।