सड़क हादसों में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एस.पी. के नेतृत्व में कैंडल मार्च

आज सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सड़क हादसों में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देने व आम जनता को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के विषय में जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी हरदोई व पुलिस अधीक्षक हरदोई महोदय के नेतृत्व में कैंडल मार्च पुलिस लाइन हरदोई से हरदोई शहर में निकाला गया। उक्त कैंडल मार्च में सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों ने प्रतिभाग किया तथा आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी।