केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कर्नाटक के बेलगावी में एक महिला सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास महिलाओं के उत्थान के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है। श्रीमती ईरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जन-धन योजना की शुरूआत की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रचनात्मक कार्यक्रमों से ही आत्मनिर्भरता पैदा होती है जिससे गरीबों के जीवन में बदलाव लाया जा सकता है। श्रीमती ईरानी ने कहा कि भाजपा बदलाव की दिशा में काम कर रही है।
Related Articles
गांधी जी एक विचारधारा हैं और विचारधाराएं कभी समाप्त नहीं होती
September 26, 2018
0
भारत बंद पर सपा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने किया पुतला जलाने का प्रयास
September 10, 2018
0
कठुआ में गैंगरेप व उन्नाव में रेप के विरोध में उतरी कांग्रेस
April 13, 2018
0