डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन

डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन । तमिलनाडु की राजनीति के बड़े नेता जो पाँच बार और कुल 19 साल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे । जनता के लिए बहुत अच्छे काम किए । कलैनार ( कलाकार) के नाम से मशहूर थे । तमिल फिल्मों से तमिलनाडु की राजनीति के सुपर स्टार तक का सफर बेहद शानदार रहा । हालांकि कुछ आपत्तिजनक भी रहा सफर । हिन्दी विरोधी आंदोलन का हिस्सा रहे । लोकतंत्र में परिवारवाद को घुसाकर लोकतंत्र में अप्रत्यक्ष रूप से राजतंत्र चलाया । अवसरवादी राजनीति की । रामसेतू के मुद्दे पर भगवान राम का मजाक बनाया । लेकिन फिर भी देश के सबसे वरिष्ठ और लोकप्रिय राजनेता होने के कारण मेरी ओर से श्रद्धांजलि ।


राम वशिष्ठ