वरिष्ठ पत्रकार को ग्रा.प.ए. ने दी श्रद्धांजलि

पिहानी- गुरुवार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संतोष बाजपेई के निधन पर उन्हें पुष्पादि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। वे मूल रूप से कस्बे के निवासी थे। हालांकि बाद में वे हरदोई में रहने लगे।

बैठक में रजनीश शुक्ला राजन, यूसुफ जफर, जुबैर जफर, नवनीत कुमार, रामजी, योगेश कुमार रिंकू, बृजनंदन वर्मा, शोऐब जफर आदि ने उन्हें पिहानी की शान की संज्ञा बताते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार संतोष बाजपेई पत्रकारिता जगत के चमकते सितारे थे। ग्रापए के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।