शिव यादव
बिलग्राम- पत्रकार एकता संघ , हरदोई के तत्वावधान में स्थानीय ब्लाक परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर एकत्र होकर पिछले दिनों कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को कैंडल जलाकर व दो मिनट का मौन रखते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों में पत्रकार गण जिलाध्यक्ष शिवलेश वाजपेई, उपाध्यक्ष सुशील राठौर, कोषाध्यक्ष संजीव द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, शमशुद्दीन, फारुख कुरैशी,निशांत शुक्ला, निहाल अहमद, आशीष पटेल, सुधीर गंगवार,संदीप त्रिवेदी, विमलेश गौतम,रामकिशोर शर्मा,बीके मौर्या, संजय यादव, डाक्टर वीरेंद्र कुशवाहा व संजय सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।