लखनऊ रोड पर नयागांव के निकट हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत लोगों ने लगाया जाम

 हरदोई-
           हरदोई लखनऊ रोड पर नया गांव के पास तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी,कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं टक्कर मारने के बाद भी अनियंत्रित होकर पलट गया।इस बात की सूचना पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद जाम लगा दिया। काफी कुछ कहने के बाद अफसरों ने जाम को खुलवाया।
         कोतवाली देहात के नयागांव निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ विनय सिंह बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर अपने भाई शिवम की शादी के कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदारी जाने के लिए निकला था। इसी बीच लखनऊ रोड पर गांव के पास ही कोयले से भरा ट्रक जा रहा था। जिसने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं ट्रक भी मौके पर ही पलट गया। करीब 1 घंटे तक पुलिस के मौके पर ना पहुंचने पर लोगों ने जाम लगा दिया।जिसके बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की बातों को सुनकर मामले को शांत कराया।जिसके बाद यातायात व्यवस्था संचालित हो सकी। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था।