युद्व स्तर पर अभियान चलाकर जनपद को खुले में शौचमुक्त करायें:- पुलकित खरे

गांधी जी के सपने को साकार करके उन्हें सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित की जा सके:- जिलाधिकारी

 जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2018 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है और मा0 प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन स्वच्छता ही सेवा मिशन के तहत लोगों को पे्ररित एवं प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
उन्होने जनपद को 02 अक्टूबर 2018 तक खुले में शौच मुक्त किये जाने के लिए सभी ब्लाक प्रमुखों, प्रधानों, खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों एवं जनपदवासियों से अपील करते हुए आह्वाहन किया है कि युद्व स्तर पर अभियान चलाकर जनपद को खुले में शौचमुक्त करायें। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा प्रधानों से कहा है कि वर्षा ऋतु समाप्ति की ओर है इसलिए यह सुनिश्चित कर ले कि जो धनराशि ग्राम पंचायतों को दी गयी है उसका शत-प्रतिशत उपभोग शौचालय निर्माण में कर लिया जाये और बेसलाइन सर्वे के अनुसार समस्त लाभार्थियों के शौचालय जमीनी स्तर पर निर्मित हो जाये।
श्री खरे ने कहा है कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी अधिकारी एवं जनपदवासी पूर्ण निष्ठा एवं परिश्रम से कार्य करके जनपद को 02 अक्टूबर 2018 तक खुले में शौचमुक्त करा देगें, ताकि गांधी जी की 150 जयंती पर उनके स्वच्छता के सपने को साकार करके उन्हें सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित की जा सके।