अपर जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने बताया है कि 5 नवम्बर को धनतेरस, 6 नवम्बर को छोटी दीपावली (नरकचौदश), 7 नवम्बर को दीपावली का त्योहार, 8 नवम्बर को गोवर्धन पूजा एवं 9 नवम्बर को भाईदूज व छठ पूजा का त्यौहार मनाया जाना है तथा साथ ही 18 नवम्बर को शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा (टी0ई0टी0) कराया जाना प्रस्तावित है, एवं अगले माह 6 दिसम्बर को बाबरी शहीदी दिवस है।
उन्होने बताया कि दीपावली के त्यौहार पर पूर्व से ही बाजार में रौनक एवं भीड़-भाड़ (यथा धनतेरस से ही) खरीददारी हेतु रहना प्रारम्भ हो जाता हैं, तथा इसके पश्चात शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा आयोजित होनी है, जो जनपद के विभिन्न विद्यालयो/कालेजों में सम्पन्न करायी जायेगी। दीपावली का त्यौहार, छठ पूजा एवं शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा एवं अगले माह 6 दिसम्बर को बाबरी शहीदी दिवस में असामाजिक तत्वों के द्वारा गड़बड़ी/अव्यवस्था फैलाये जाने की किसी भी आशंका से इन्कार नही किया जा सकता है, जिसके दृष्टिगत शान्ति बनाये रखने की नितान्त आवश्कता है। ऐसी स्थिति में जनपद हरदोई में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु धारा-144 द0प्र0सं0 लागू करना नितान्त आवश्यक है। जनपद हरदोई की सीमा के अन्तर्गत 2 नवम्बर 2018 से 10 दिसम्बर 2018 तक की अवधि के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए परिशान्ति विधिव्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद हरदोई की सीमा के अन्तर्गत निषेधाज्ञा आदेश पारित किया जाता है। जो तत्काल प्रभाव से लागू है।