हरदोई- जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ जनपद में बैंग्लूर से आयी बैलेट यूनिट व कन्ट्रोल यूनिट रखने वाले स्ट्राग रूम को देखा तथा अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि कलेक्ट्रेट गेट से निर्वाचन कार्यालय तक पूरी तरह निगरानी रखी जाये तथा नामित अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा किसी को भी स्ट्राग रूम में प्रवेश न दिया जाये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय के निरीक्षण में कम्प्यूटर रूम आदि को भी देखा। अपर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि निर्वाचन कार्यालय को 5837 बैलेट यूनिट तथा 4318 कन्ट्रोल यूनिट प्राप्त हुई है जिन्हें कड़ी सुरक्षा में रखवाया जा रहा है।