एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीँ होने दिया जाएगा, विपक्षी दुष्प्रचार न करें : नरेश अग्रवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बोले नरेश अग्रवाल

हरदोई- नगर पालिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने केक काटकर मनाया और पीएम की दीर्घायु होने की कामना के साथ कहाकि आने वाले 2019 में वह फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।इस दौरान उन्होंने कहाकि एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग नही होगा और विपक्षी इसका दुष्प्रचार न करें।
नगर पालिका में अध्यक्ष सुख सागर मिश्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 68 वां जन्मदिन है। भाजपा नेताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को केक खिलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की मुबारकबाद दी।इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की साथ ही 2019 में प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में एक बार फिर से देश में बीजेपी का परचम लहराएगा।
इस दौरान नरेश अग्रवाल ने डीजल पेट्रोल पर बढ़े दामों को लेकर कहाकि अंतराष्ट्रीय स्तर पर जब दाम बढ़ते है तो दाम स्वतः बढ़ेंगे लेकिन उन्होंने कहाकि पेट्रोल डीज़ल पर प्रदेश सरकारों को ध्यान देकर वैट कम करना चाहिए।साथ ही उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को GST के दायरे में भी लाये।नरेश अग्रवाल ने एक सवाल के जवाब में कहाकि शौचालयों के नाम पर ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न बंद हो क्योंकि जब लाभार्थी के खाते में पैसा जा रहा है तो ऐसे में प्रधान की जिम्मेदारी कम है।उन्होंने कहाकि एससी एसटी एक्ट को लेकर विपक्ष दुष्प्रचार ना करे क्योंकि एक्ट के का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहाकि मोदी योगीराज में मुस्लिम सबसे ज़्यादा सुरक्षित है।इस दौरान मुकेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।