हरदोई- अयोध्या में 25 नवम्बर रविवार को श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के संकल्प के लिए होने वाली धर्म सभा में शामिल होने के लिए हरदोई से विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हुजूम सीएसएन पीजी कालेज के साथ कई अन्य जगहों से रवाना हुआ। माथे पर तिलक, सिर पर भगवा गमछा लपेटे व हाथों में रामनामी झंडा लिए कार्यकर्ता काफी जोश में नजर आए।
विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि हरदोई शहर के साथ साथ जिले भर के कई कस्बों के साथ गांवों से अयोध्या जाने के लिए कार्यकर्ता ट्रेन, बसों व निजी वाहनों से पहुंच रहे हैं। बताया कि हरदोई से करीब 250 से अधिक वाहनों से करीब 20 हज़ार की संख्या में बजरंगी शामिल हो रहे हैं। गांव-गांव से कार्यकर्ता धर्म संसद में भाग लेंगे।