● मोहम्मद छप्पन की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत ।
कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मूरतगंज हाइवे पर मितवापुर पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर पार करते समय बाइकों की आमने सामने भिड़न्त मे बाइक सवार आकाश की मौत हो गई । मृतक के साथ पीछे बैठे दीपू गम्भीर रूप से घायल हो गया कोखराज थाना के मितवापुर गांव निवासी मोहम्मद छप्पन 09/06/2020 सुबह 10 बजे मूरतगंज से वापस अपने गाँव बाइक से जा रहा था, तभी अचानक मितवापुर चौराहे को क्रास करते समय हुए थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र के काजीपुर निवासी बाइक चला रहे आकाश उम्र 20 वर्ष व पीछे बैठे साथी दीपू मूरतगंज से बाइक की भिड़न्त हो गई । मोहम्मद छप्पन को भी गम्भीर चोट लगी ।
आसपास रहने वाले लोगों ने थाना कोखराज पुलिस को घटना की जानकारी दी । पुलिस ने फौरन गम्भीर रूप से घायल आकाश व मोहम्मद छप्पन को 108 एम्बुलेंस से मंझनपुर जिला अस्पताल भेजवाया । मृतक आकाश की लास को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । अस्पताल मे इलाज के दौरान मोहम्मद छप्पन की मौत हो गई । डाक्टरों ने बताया की घायल दीपू का इलाज चल रहा है, दीपू की हालत में सुधार हो रहा है । घटना की खबर मिलते ही दुर्घटना से मृतकों के परिवार में मातम छा गया ।
जिला संवाददाता आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट 9621680231