भाजयुमो नेता ने बांटे मास्क व साबुन

रामू बाजपेयी :

बैजूपुर (हरदोई) : मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के शाहाबाद ग्रामीण के मंडल उपाध्यक्ष शेष कुमार अवस्थी ने केवलपुर कछेलिया पश्चिमी में मास्क व साबुन वितरित किए ।

इस अवसर पर श्री अवस्थी ने कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को मूल मंत्र बताया तथा इससे बचने के लिए घर पर रहने का आह्वान किया । उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सभी से घर में रहने की अपील की। इस अवसर पर में भाजयुमो के मण्डल मंत्री अमित त्रिवेदी, निकेश त्रिवेदी, श्याम जी त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे ।