अनियन्त्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, ट्रैक्टर में सवार मजदूर की दर्दनाक मौत

कछौना (हरदोई) : शनिवार को हथौड़ा रोड पर रानी बाग के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में घुस गया जिससे गिरकर कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरुआ निवासी छोटे 30 वर्ष पुत्र नन्हे की मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतक के भाई धनीराम ने बताया कि उसका भाई ओनवा ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार को शाम करीब सात बजे कछौना से वापस भट्ठे पर जाते समय रानी बाग गैसिंहपुर के निकट ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में घुस गया और ट्रैक्टर पर बैठे उसके भाई की गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी। चालक फरार हो गया। मृतक के दो पुत्री जिनमें एक पांच वर्ष व एक वर्ष की है। पत्नी सहित स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता