वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ रखने व बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 22.10.2019 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान रोडवेज बस स्टैण्ड से अभि0 प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश नि0 सराय पिपरिया थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को कुल 10 किलोग्राम अवैध डोडा टुकडा समेत गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 445/19 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
उक्त अभियान के अन्तर्गत ही थाना उसहैत पुलिस द्वारा शाहपुर रोड कस्बा उसहैत से कुल 02 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका समेत अभियुक्त नाजिम पुत्र इकरारुद्दीन नि0 वार्ड नं0 4 कस्बा व थाना उसहैत जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 216/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
थाना सिविल लाइन पुलिस टीम- 1. उ0नि0 ओमपाल सिंह, 2. उ0नि0 अनिल कुमार, 3. कां0 803 रिजाउल हसन, 4. कां0 50 विपिन कुमार थाना सिविल लाइन बदायूं ।
थाना उसहैत पुलिस टीम- 1. उ0नि0 अशोक कुमार वर्मा, 2. कां0 1306 जितेन्द्र कुमार सिंह, 3. कां0 156 अमित गंगवार थाना उसहैत जनपद बदायूं ।