गत रात्रि में थाना मुजरिया क्षेत्रांतर्गत संचालित पीआरवी-1283 कमाण्डर दिनेश कुमार मय टीम के गंगा ढाबा के पास कार खराब होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे । बदायूं से बरेली लौट रहे परिवार जिसमें 03 महिलाएं, 03 पुरुष व 04 बच्चे थे, की आई-10 कार के आगे वाले दोनों पहिये पंचर हो गये थे । उक्त कॉलर व उसके परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए 01 पीआरवी कर्मी को मौके पर छोडकर टायर को ठीक करवा कर सकुशल गन्तव्य को रवाना किया ।
पीआरवी-1283 द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करते हुए “पीआरवी ऑफ द डे” पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया ।