कछौना(हरदोई): कोतवाली क्षेत्र के थानांतर्गत ग्राम बबुरहा से एक 22 वर्षीय युवक घर से लापता है। परिजनों के काफी खोजबीन के बावजूद युवक का कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों की शिकायत पत्र पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा कलौली के ग्राम बबुरहा से 22 वर्षीय युवक विपिन पुत्र नंदा 1 सप्ताह पूर्व से घर से गायब है। युवक का हुलिया रंग गेहुआ, चेहरा गोल, लंबाई 5 फुट, पहनावा शर्ट चौखाना, सफेद पैंट पहने है। युवक का मानसिक संतुलन सही नहीं है, परिजनों ने काफी खोजबीन की। परिजनों ने बताया कि इलाज कराने पर स्थिति में सुधार हो गया था लेकिन ग्रामीणों की सलाह पर झाड़-फूंक में पड़ गया तब से उसकी स्थिति ज्यादा खराब हो गई। इसी दौरान युवक घर से कहीं निकल गया और फिर वापस नहीं आया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यदि किसी को जानकारी मिले तो वह कछौना पुलिस के सीयूजी नंबर 9454403557 व परिजनों के मोबाइल नंबर 9198736202 पर सूचना दे , जिससे गरीब परिवार को खोया बेटा वापस मिल सके।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता