गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज

टड़ियावां- भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। गाँव नटपुरवा मजरा पुरवा देवरिया निवासी बनवारी लाल पुत्र मुरली ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 10 मार्च की सुबह उसका भाई श्यामविहारी 30 बिना बताए कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।लगभग डेढ़ माह बाद पुलिस ने पीड़ित भाई की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। विलम्ब का कारण पूछने पर बताया कि गुमशुदा भाई को तलाश करता रहा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।