राहुल मिश्र, बघौली–
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ हरदोई मार्ग पर दुर्जन पुरवा के पास मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साइकिल सवार गांव अड़ंगापुर निवासी गयादीन पुत्र अज्ञात उम्र 55 फूलचंद पुत्र पुत्तू उम्र 35 वर्ष अपने घर से बम्हनाखेड़ा जा रहे थे तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने दोनों साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे दोनों साइकिल सवारों को गंभीर चोटे आई सूचना पाकर मौके पर पहुंची । बघौली पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया । जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है ।