दो पक्षों से मारपीट की शिकायत, मामला दर्ज

पिहानी- क्षेत्र के ग्राम करीमनगर निवासी मकबूल ने कोतवाली में शिकायती-पत्र देते हुए बताया कि रविवार को गांव के ही कामिल, सालिम, शकील व जमील से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। जिसके चलते सोमवार को सुबह करीब नौ बजे उक्त चारों लाठी-डंडे व चाकू लेकर घर के दरवाजे पर आये और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। बीच-बचाव करने आई मकबूल की पत्नी फरहाना व घर के अन्य सदस्यों को भी मारा-पीटा। और धमकी देते हुए निकल गये।

इसी घटना के दूसरे पक्ष से शिकायती पत्र देते हुए मो. सालिम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे किसी रंजिश को लेकर गाँव के ही महताब, इरफ़ान, मकबूल व नजर अहमद घर के दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे और मारपीट की। शोर सुनकर जब घर के सदस्य बचाने आये तो उन्हें भी मारापीटा। दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।