दहेज न मिलने पर घर से निकाला

पिहानी- क्षेत्र के ग्राम तबक्कलपुर निवासी राजेश ने कोतवाली में शिकायती-पत्र देते हुए बताया कि दामाद अनुज और इसके पिता भूपराम ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर राजेश की पुत्री पूनम को घर से निकाल दिया और बिना दहेज के घर में न घुसने की धमकी भी दी।

राजेश ने बताया कि ग्राम रेलाखेड़ा निवासी भूपराम के पुत्र अनुज के साथ उसने करीब दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री पूनम का विवाह किया था। तब से लेकर दहेज के लिए पिता और पुत्र पूनम को प्रताड़ित कर रहे हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।