सड़क हादसे में उन्नाव जनपद के दो लोगों की मौत 

मल्लावां थाना क्षेत्र मे शादी समारोह में शामिल होने आए थे दोनों युवक 

उन्नाव जनपद के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनके साथ बाइक पर सवार कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
 उन्नाव जनपद थाना मियागंज के थोकखाला निवासी निहाल (23) पुत्र बकरीदी भतीजा मोहम्मद कैफ 12 गुरुवार को घर से मल्लावां थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। जहां से शुक्रवार की शाम को वापस बाइक से अपने घर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में मल्लावां कस्बा के गौरी चौराहा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।जिसमें दूसरी बाइक पर सवार उन्नाव जनपद के आजम खेड़ा निवासी राधेश्याम (23)पुत्र हीरालाल व भांजी मोनिका पुत्री सतीश जख्मी हो गए। जिससे दोनों बाइक पर सवार सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।जहां पर निहाल व हीरालाल की मौत हो गई। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई।
 जिससे परिजनों में मातम पसरा है।निहाल के परिजनों के मुताबिक अभी 1 माह पूर्व मुंबई से आया था। बांबे में रहकर सिलाई का काम करता था। जिससे निहाल अपने परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। 6 भाइयों में पांचवें स्थान पर था।राधेश्याम के परिजनों के मुताबिक मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार की परिवरिश करता था।1 पुत्र एक पुत्री है पूरे परिवार में मातम पसरा है।