सड़क हादसे में मिष्ठान दुकानदार की मौत, बहन घायल शहर कोतवाली इलाके में बावन रोड पर एक महाविद्यालय के सामने हुई दो बाइकों की भिड़ंत 

हरदोई जगदीशपुर रोड पर नारायण बालिका महाविद्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।जिसमें बाइक सवार एक मिष्ठान दुकानदार की मौत हो गई।जबकि उसकी बहन जख्मी हो गई नाजुक हालत होने से लखनऊ रेफर किया गया है।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। परिजनों में कोहराम मचा है।
 कोतवाली शहर के लाइन पुरवा निकट स्टेट बैंक के पीछे निवासी कुलदीप जगदीशपुर कस्बा में मिष्ठान की दुकान करता था। बताया गया है शनिवार की देर शाम को बाइक पर अपनी बहन जूली को लेकर हरदोई वापस आ रहा था। जगदीशपुर से करीब डेढ़ किलो मीटर दूर पहुंचा था।तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे कुलदीप कुलदीप की बहन जख्मी हो गई।परिजन मौके पर पहुंचे।काफी देर तक एंबुलेंस का सहारा करते रहे, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।उसके बाद परिजनों ने निजी साधनों से लेकर कुलदीप उसकी बहन को जिला अस्पताल पहुंचे।जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बहन जूली की हालत नाजुक होने से लखनऊ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक कुलदीप दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अमित है।कुलदीप मूल निवासी लोनार थाना के कमालपुर का था। लेकिन यहां शहर में करीब 20 वर्षों से रह रहा था।कुलदीप के 12 वर्ष की पुत्री है।