★आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित ‘पैरालिम्पिक– २०००’ में आज (२९ अगस्त) भारत के महिला-पुरुष खिलाड़ियों का प्रदर्शन गौरवपूर्ण रहा। ऐसा इसलिए कि भारत के खिलाड़ियों ने टेबिल टेनिस, ऊँची कूद तथा चक्र-प्रक्षेपण (डिस्कस-थ्रो) में क्रमश: रजत और काँस्यपदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रभावपूर्ण परिचय दिया है।
पहला रजतपदक–
टेबिल टेनिस के फ़ाइनल मुक़ाबले में भारत की खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को विश्व की प्रथम वरीयता-प्राप्त चीन की यिंग झोऊ से स्पर्द्धा चार के अन्तर्गत ०-३ से पराजित होकर रजतपदक से संतोष करना पड़ा है। भाविना पहली बार पैरालिम्पिक में खेल रही हैं।
दूसरा रजतपदक–
भारत के एथलीट निषाद कुमार ने ऊँची कूद-स्पर्द्धा के अन्तिम चक्र में ‘टी-४७’ श्रेणी के अन्तर्गत २.९ मीटर ऊँची कूद के साथ दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए, रजतपदक अर्जित कर लिया है।
पहला काँस्यपदक– भारतीय खिलाड़ी विनोद कुमार ने चक्र-प्रक्षेपण की स्पर्द्धा ‘एफ– ५२’ के अन्तर्गत १९.९१ मीटर की दूरी तक प्रक्षेपण कर काँस्यपदक अर्जित किया है।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २९ अगस्त, २०२१ ईसवी।)