दो ट्रकों की आपस मे भिडन्त, घायलों को लेने पहुंची एंबुलेंस भी भिड़ी

फ़ोटो:छतिग्रस्त एम्बुलेन्स

कटरा-बिल्लौर हाईवे पर सतौथा गाव के पास मंगलवार की सुबह घने कोहरे के करण मे आकर  दो ट्रक आमने-सामने जोरदार भिड़न्त हो गयी है। जवरदस्त टक्कर से  दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गएहै। ट्रकों के चालक परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिससे  एक युवक की हालत गंभीर होने पर  सीएचसी मे भर्ती कराया गया है। जहा से जिला अस्पताल लिए रेफर कर दिया गया है।आपस में दोनो ट्रकों की हुई भिडन्त से जवरदस्त टक्कर के बाद पीछे से आ रहा  तीसरा ट्रक भी  भिड गया। जिससे हाइवे पर  कभी लम्बा जाम लगा गया है । दुर्घटना की सूचना पाकर घायलों को लेने जा रही एक एंबुलेंस भी खड़े ट्रक से टकरा गई है।जिसमें एंबुलेंस चालक व परिचालक को भी  चोटे आ गयी है। इस घटना से सुवह चार घंटे तक करीब छः किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा है।

 हरपालपुर थाना क्षेत्र के सतौथा गांव के पास कटरा-बिल्हौर हाईवे  पर मंगलवार की सुबह घने कोहरे की चपेट मे आकर  दो ट्रक आपस मे भिड़ गए। एक टृक मुरादाबाद से किराने का सामान लेकर कानपुर जा रहा था। वही दूसरा ट्रक रायबरेली से धान लादकर गदरपुर उत्तरांचल जा रहा था। ट्रक भिडंत से परिचालक फैजान 32 वर्ष निवासी पनौला थाना संभल जनपद मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया।वही दूसरे ट्रक का परिचालक चांद बाबू  पुत्र राजा हुसैन भी घायल हुआ है। एक ट्रक चालक अजीम ने बताया ट्रक रायबरेली से धन लादकर गदरपुर उत्तरांचल जा रहा था।कोहरे के कारण दोनों ट्रक आपस में भिड़ गए। उधर दो ट्रकों की हुई भिड़ंत के बाद विलग्राम  की तरफ से आ रहा तीसरा ट्रक भी कोहरे के कारण पीछे से भिड गया। दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए लेने जा रही सीएचसी हरपालपुर से एक एंबुलेंस भी पीछे से ट्रक में टकरा गयी ၊ जिससे  एंबुलेंस चालक नेत्रपाल यादव निवासी राजेपुर फर्रुखाबाद व परिचालक राजकुमार 28 वर्ष निवासी अहिलिया बहराइच भी घायल हो गऐ । मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया है। जिसमें गंभीर रुप से घायल ट्रक के परिचालक मोहम्मद फैजान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुघर्टना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।  हाइवे पर दोनो तरफ करीब छः किलोमीटर लम्बा जाम लग गया जिससे हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी उठानी पडी   करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रभारी एस ओ सिराजुद्दीन ने ट्रकों को हटवा कर यातायात चालू करवा पाया।