दो वारंटी अभियुक्त गिरिफ़्तार

सिराथू, कौशांबी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत कड़ा धाम कोतवाली के उप निरीक्षक श्री कृष्णा राज सिंह मय हमराही मुकदमा अपराध संख्या 370/13 धारा 308 अनिरुद्ध थाना सैनी में वारंटी अभियुक्त बर्फी लाल पासी पुत्र साजन लाल निवासी भवानीपुर थाना कलाधाम जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

वही सराय अकिल थाना क्षेत्र के पुलिस उप निरीक्षक परमानंद यादव मय हमराही पुलिस बल द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 16/12 धारा 302 व 4/5 आर्म्स एक्ट में वारंटी अभियुक्त राजू उर्फ यशवंत सिंह पुत्र राम विशाल निवासी रक्सराई थाना सराय अकिल जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।