पाक्सो एक्ट प्रशिक्षण एवं समन्वय बैठक का किया गया आयोजन

सिराथू, कौशांबी। पुलिस महानिदेशक महिला सम्मानप्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के क्रम में आज दिनांक 14/2/2021 को समय 2:00 पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में पाक्सो एक्ट ‍(किशोर न्याय संरक्षण अधिनियम) से संबंधित प्रशिक्षण यूनिसेफ के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण में जनपद के समस्त थानों के पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी भी मौजूद रहे।