बिल्सी एसडीएम ने अनावश्यक खुल रही दुकानों को कराया बंद, दुकानदारों में मचा हड़कंप

  • कुछ शटर बन्द कर भागने लगे तो कुछ खुली दुकानें छोड़कर भाग गए

बदायूँ :जिलाधिकारी कुमार प्रशांत के दिशानिर्देशानुर बाजार में दुकानें खुलने को लेकर बिल्सी बाजार में उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी ने छापा मारा। जिसमे जिलाधिकारी के द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के अनुसार खुल रही अनावश्यक दुकानों को बंद कराया। जैसे ही टीम पहुँची दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कुछ सटर डालकर भागने लगे तो कुछ खुली दुकानें छोड़कर भाग गए।

उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने के निर्देश दिए और कहा कि जिस किसी भी दुकानदार ने अनावश्यक दुकान खोली तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी क्षेत्र वासियों से अपील की कि घर पर ही रहें, अनावश्यक घरों से बाहर न निकले,सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें। मास्क अवश्य लगाएं। कोरोना जैसी महामारी को भगाने के लिये प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और साथ दे।