बदायूँ :क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर दीपक सिंह तोमर के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक कुमारी गुंजन योग वैलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बदायूं द्वारा निवेदन किया जा रहा है कि इस वर्ष छठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिटल योग कार्यक्रम का हिस्सा बनें। घर पर रहकर उत्साहपूर्वक योग करें। घर में योग करते हुए वीडियो बनाये और आयुष कवच ऐप, फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम के साथ वेेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए लॉगिन करें।
योग दिवस चैलेंज उत्तर प्रदेश एक योग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें पुरस्कार श्रेणियां महिला ,पुरुष एवं योग पेशेवर की है । सभी श्रेणियों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार राज्य स्तर पर प्रथम 51000 द्वितीय 21000 तृतीय 11000 तथा जिला स्तर पर प्रथम 21000 द्वितीय 11000 तृतीय 501 प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रतियोगियों को दो चरणों में कार्यवाही करनी है । प्रथम चरण 3 से 5 मिनट की वीडियो योग करते समय बनाकर अपने सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, आयुष कवच ऐप, ट्विटर पर अनिवार्य रूप से हेस्टैक योगा विद सीएम योगी हेस्टैक माय लाइफ माय योगा आयुष यूपी मार्क करके आयुष सोसायटी के सोशल मीडिया पर टैग करना होगा । द्वितीय चरण में उक्त वीडियो अपलोड करने के पश्चात प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण हेतु दो विकल्प उपलब्ध होंगे आयुष कवच ऐप प्रयोग करने हेतु प्रतिभाग हेतु लॉगइन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या उत्तर प्रदेश राज्य सोसाइटी के वेबसाइट वेबसाइट पर लॉग इन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं । अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग को अपनाएं । “करे योग रहे निरोग” ।