आज गुरुग्राम में सी.आर.पी.एफ. के स्थापना दिवस पर परेड में गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए । श्री सिंह ने आतंकवाद और वाम उग्रवादी हिंसा तथा पूर्वोत्तर में उपद्रव से उत्पन्न विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सी.आर.पी.एफ. की भूमिका की सराहना की । उन्होंने कहा कि सी.आर.पी.एफ. ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जो देश के आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है। सीआरपीएफ के जवानों में जो जज्बा हमने देखा है उसके परिणाम स्वरूप मेरा विश्वास अब यह पक्का हो गया है कि इस देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के समक्ष चाहे कितनी भी बड़ी चुनौती क्यों न आकर खड़ी हो जाये उनका मुकाबला करने वाले शेर हमारे सीआरपीएफ में मौजूद हैं।