कल रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक अर्थ आवर मनाया गया । पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यावहारिक स्तर पर यह विश्व का सबसे बड़ा आन्दोलन है । इसके तहत लोग एक घंटे के लिए अनावश्यक बत्तियां बुझाकर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वैश्विक एकता का प्रदर्शन करते हैं । पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने लोगों से कहा कि दैनिक जीवन में ऐसे काम करें, जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे । अपनी पृथ्वी के लिए हमारा नैतिक कर्तव्य है । इसको मैंने ग्रीन सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी का नाम दिया है। मेरी इस अवसर पर सभी देशवासियों से अपील है कि खाली एक घंटा नहीं, एक घंटे के बहाने अपने जीवन के अंदर इसको अपनी आदत बना लें ।
Related Articles
पृथ्वी तो हमारी रग-रग मे है; समादर करना सीखेँ
April 22, 2026
0
वैदिक विज्ञान में पृथ्वी की महत्ता
April 22, 2019
0
वन क्षेत्र कार्यालय कछौना में मनाया गया पृथ्वी दिवस
April 22, 2018
0