बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कल के राज्यसभा चुनाव के नतीजों से उनकी पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बसपा उम्मीदवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल का समर्थन प्राप्त था। आज लखनऊ में सुश्री मायावती ने भाजपा पर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी गठबंधन तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया। बसपा प्रमुख ने पार्टी के विधायक अनिल सिंह को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए बसपा से निकालने की भी घोषणा की।
Related Articles
सपा, बसपा औरकांग्रेस ने सूबे को सिर्फ बर्बाद किया : डिप्टी सीएम
April 3, 2018
0
बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता को कौशाम्बी बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
November 20, 2020
0
बहुजन समाज पार्टी जिला की बैठक हुई संपन्न
December 27, 2020
0