सड़क के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

                   कछौना-हरदोई- कोतवाली क्षेत्र के गाँव कटियामऊ के पास लखनऊ-हरदोई मुख्य मार्ग के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने  शव की शिनाख्त कराने के प्रयासों के साथ ही शव को कब्जे मे लेकर पी एम को भेजा।
                   प्राप्त जानकारी के अनुसार  लगभग पैतीस वर्षीय अज्ञात युवक बीते तीन चार दिनों से कटियामऊ बरम बाबा के आस पास भटकता देखा गया था।वह वही रोड़ के किनारे ही सो जाता था।बुधवार को भी वह वही रूक गया।वही पड़ोस में ही दुकान लगाने वाले दुकानदार रमाकान्त पुत्र श्याम लाल के मड़हा के नीचे उक्त अज्ञात युवक का शव पड़ा देख कर शव पड़ा होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास करने लगी कड़ी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनांख्त नही हो सकी,शव को कब्जे में लेकर पी एम को भेजा।ग्रामीणो की माने तो उक्त मृतक युवक दो तीन दिनो से रोड़ के किनारे घूमता था।बुधवार की देर रात उक्त युवक की मौत हो गयी।उक्त घटना के सम्बन्ध मे कोतवाली इन्यार्च जावेद अहमद ने बताया कि मृतक युवक पागल था।कई दिनों से रोड़ के किनारे घूम रहा था।जिसकी बुधवार की रात मौत हो गयी है।शव को कब्जे में लेकर पी एम को भेजा गया है।आगे की कार्यवाही पी एम रिपोर्ट आने के बाद अमल मे लायी जायेगी।