रोडवेज बस व बोलैरो में भिड़ंत, चार यात्री घायल

               हरदोई– बेनीगंज  कोतवाली क्षेत्र में एक रोडवेज बस व बोलरो गाडी की आमने सामने हुई टक्कर में बोलेरो सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां पर भर्ती कराया गया । इसमें से दो लोगो को गम्भीर हालत होने के कारण उन्हें तुरन्त लखनऊ ट्रामा सेंटर को रिफर कर दिया गया ।
               मालूम हो कि सुबह लगभग 10 बजे नैमिषारण्य से लखनऊ रोडवेज बस जा रही थी । इस रोडवेज बस की बेनीगंज कोथावां मार्ग पर लालपुर के पास सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी से टक्कर हो गयी है । इस बोलेरो गाड़ी में फेज अहमद पुत्र जहीर अहमद 38 वर्ष , फरहाना पुत्री जहीर उम्र 32 , निघात फातिमा पत्नी जहीर अहमद उम्र 60 , ड्राइवर चेतराम पुत्र जानकी प्रसाद उम्र 35 निवासी गण मोहल्ला मलकाना थाना  सण्डीला घायल हो गए है  । इन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। यहां से ड्राइबर चेतराम व फरहान फातिमा को लखनऊ रिफर किया गया है । इस मामले की रिपोर्ट फैज अहमद पुत्र जहीर अहमद ने बेनीगंज कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करा कर कार्यवाही की मांग की है ।