यूपी 100 पुलिस को अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद

अमरोहा में यूपी 100 पुलिस की PRV 2377 ने अवैध शराब बनाकर बेचने वालों के यहाँ शराब बनाने के उपकरण बरामद करने में सफलता पायी है । यूपी 100 को कल्‍याणपुरा स्‍कूल के पास अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना दी गयी थी । इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र ही पहुंचकर मौके से 20 थैली कच्‍ची शराब, लहन व बनाने के उपकरण बरामद कर लिए । पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग चुका था । बरामद शराब व उपकरणों को थाने के सुपुर्द किया गया ।