गुडगांव से मजदूरी कर घर आए युवक ने कमरे में रस्सी द्वारा लटक कर आत्महत्या कर ली घटना के वक्त युवक घर पर अकेला था तथा मां रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई हुई थी वापस आने पर लटकता हुआ शव देखकर चिल्लाने लगी जिससे मोहल्ला निवासी लोगों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी तथा शव को नीचे उतारा गया |
राजीव (26) पुत्र मलखान निवासी मन्ना पुरवा कोतवाली शहर गुड़गांव में मजदूरी का काम करता है कल शाम को वापस घर आया हुआ था मां सदाप्यारी कल शाम को ही एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में चली गई थी युवक घर पर अकेला था देर रात अज्ञात कारणवश युवक ने रस्सी से कमरे के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली सुबह वापस आई मां ने शव को लटकते हुए देखा तो चीख पुकार करने लगी जिससे मोहल्ले के लोगों ने पहुंच कर शव को नीचे उतारा तथा पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मृतक के परिवार में उसका एक बड़ा भाई समझे तथा पिता PWD में मेट के पद पर तैनात हैं तथा एक बहन सोनी है।