अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली ऐतिहासिक शिखर बैठक से दो दिन पहले कल शाम सिंगापुर पहुंच गए। दोनों नेताओं का मंगलवार को सेंतोसा द्वीप पर मुलाकात का कार्यक्रम है।
उत्तर कोरिया के नेता किग जोंग उन भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बैठक के लिए सिंगापुर पहुंच गए हैं। इससे पहले श्री किम ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसीन लूंग से मुलाकात की। उन्होंने श्री ली को बैठक की तैयारियों के लिए धन्यवाद दिया है ।