स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत दो कदम और आगे निकल कर आया है । विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार भारत में मातृ मृत्यु दर में भारी गिरावट आयी है । मातृ मृत्यु दर के अनुपात में 77 प्रतिशत की गिरावट किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं हौ । डब्ल्यूएचओ ने इस के लिए भारत की सराहना की है। ज्ञात हो कि भारत में मातृ मृत्यु दर का आंकड़ा 1990 में 556 प्रति लाख (जीवित बच्चों के जन्म के आधार पर) था । यह आंकड़ा अब वर्ष 2016 में घटकर 130 प्रति लाख हो गया है।