उत्तरप्रदेश पी० सी० एस०– २०२१ मुख्य परीक्षा स्थगित

★ आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित की जानेवाली पी० सी० एस० मुख्य परीक्षा– २०२१ (सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा सेवा (सामान्य चयन मुख्य परीक्षा) स्थगित कर दी गयी है। यह परीक्षा २८ जनवरी से ३१ जनवरी, २०२२ ई० तक प्रयागराज, लखनऊ तथा ग़ाज़ियाबाद मे दो सत्रों मे करायी जानी थी। कोविड-संक्रमण से बड़ी संख्या मे ग्रस्त अभ्यर्थियों के कारण ऐसा निर्णय किया गया है; दूसरी ओर, अभ्यर्थी कोविड-संक्रमण के दुष्प्रभाव को देखते हुए, कई माह से परीक्षा-स्थगन की माग कर रहे थे। अब यह परीक्षा २३ मार्च से २७ मार्च, २०२२ ई० तक आयोजित की जायेगी। ऐसा उपर्युक्त आयोग ने निर्णय किया है।

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; १९ जनवरी, २०२२ ईसवी)।