राघवेन्द्र कुमार (परम्परागत चिकित्सा विशेषज्ञ/बी०ए०एम०एस०-वै०चि०)–
6 मई 2022, नई दिल्ली : आयुष सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेजा को शुक्रवार को पंजाब विश्वविद्यालय के दीवान आनंद कुमार हॉल चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हे पंजाब विवि के 69वें दीक्षांत समारोह के दौरान दिया गया।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति और विवि के कुलाधिपति वैंकेया एम नायडू मौजूद रहें। इस मौक़े पर उपराष्ट्रपति ने आयुष सचिव को विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
मालूम हाे कि आयुष सचिव पद्मश्री राजेश कोटेजा गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे चुके हैं। दीक्षांत के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए और मेधावियों को डिग्री प्रदान की गई।