स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत प्रधानों को किया गया सम्मानित

अंकित सक्सेना बदायूँ-

बदायूं जिले में केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में भरपूर योगदान करके स्वच्छता लाने वाले प्रधान तथा विकास कार्यों में अग्रणी रहने वाले ग्राम प्रधान तथा भूसादान में प्रशासन का पूरा सहयोग करने वाले प्रधानों को जिला प्रशासन ने सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान भी प्रधानों के लिए विधायक के द्वारा दिलाया गया है।

मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में पंचायत राज विभाग की ओर से स्वच्छता एंव सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम दिनेश कुमार सिंह ने की। इस कार्यक्रम में जिले भर के प्रधानों को बुलाया गया और केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान के संबध में जागरूक किया गया कि वह हर रविवार को श्रमदान करके स्वच्छता को लाने का प्रयास करें और गांव की जनता को जागरूक करें। सदर विधायक बोले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के उद्येश्य से काम कर रहे हैं तथा योजना लागू कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से प्रधान भी काम करें और जन जन तक विकास कार्यों को पहुंचाएं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि गांव-गांव प्रधान विकास कार्यों को रफ्तार दें, किसी भी तरह की अड़चन नहीं आनने दी जाएगी। इसी बीच जिले में हुए भूसादान कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाले तथा भूसादान में भरपूर सहयोग करने वाले प्रधान को सम्मानित सदर विधायक द्वारा किया गया। इसमें करीब तीन दर्जन लोगों को सम्मान मिला है।